फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना ही दहशत: कैबिनेट मंत्री ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। कोरोना वायरस की रोकथाम की तैयारियों को लेकर कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। यहां कोरोना वायरस के तैयार स्पेशल वार्ड का भी निरीक्षण किया। डॉक्टरों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कहा कि ऐसे इंतजाम किए जाए, जिससे जिले में कोरोना वायरस फैलने न पाए। इसके लिए हर मरीज को जागरूक करें।
विज्ञापन

गुरुवार दोपहर कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान अचानक जिला अस्पताल पहुंच गए। यहां उन्होंने कोरोना वायरस को लेकर जिला अस्पताल के इंतजामों को परखा। स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना वायरस के लिए तैयार किए स्पेशल वार्ड का निरीक्षण किया। वार्ड में मरीज नहीं मिलने पर राहत महसूस की। इस दौरान उन्होंने डॉक्टरों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद औषधि वितरण कक्ष, एक्स-रे, पैथोलॉजी लैब का निरीक्षण किया। यहां मरीजों से बात की और उनका हाल पूछा। डॉक्टरों द्वारा बाहरी दवाई लिखने या अवैध वसूली के बारे में पूछा। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जिला अस्पताल में कोरोना वायरस से निपटने के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं। यह वायरस जिले में न पनपने पाए इसके लिए निर्देश दिए गए हैं। जिले में अभी तक कोरोना वायरस से पीड़ित मरीज नहीं है। 19 मरीजों तक का इलाज आराम से किया जा सकता है। इसके लिए इंतजाम पूरे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें