फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: लुहारी खादर में बुखार पीड़ितों को कैंप लगाकर बांटी दवाएं

Thu, 09 Oct 2025 02:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कैंप लगाकर गांव लुहारी खादर में बुखार पीड़ितों को दवाएं बांटी गईं। गांव में मच्छरों का प्रकोप अधिक होने की वजह से बुखार फैल रहा है। गांव में 50 से अधिक मरीज बुखार से पीड़ित हैं।
विज्ञापन

मौसम में बदलाव के साथ ही मच्छरों का प्रकोप एकाएक बढ़ गया है जिससे ग्रामीण क्षेत्र में बुखार के मरीजों की संख्या बढ़नी शुरू हो गई है। झोलाछाप के क्लीनिक व निजी अस्पतालों में बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। घरों व दुकानों में ही उपचार कराया जा रहा है। हाल में गांव नूरपुर खुर्द, पीठखेड़ा के बाद अब गांव लुहारी खादर में भी बुखार के मरीज सामने आए हैं।
बुखार के मरीजों को देखते हुए बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव लुहारी खादर पहुंची। कैंप में 70 मरीज पहुंचे जिसमें बुखार के 12 मरीज पहुंचे। अन्य मरीज खुजली व अन्य प्रकार के रोगों के पहुंचे है। सीएचसी प्रभारी डा.ध्रवुेंद्र सिंह ने बताया कि जिन गांवों में बुखार के मरीज मिलने की कोई सूचना मिलती है, वहां कैंप लगाकर दवाओं का वितरण कराया जा रहा है। यह कैंप गंगा किनारे के गांवों में ज्यादा लगाए जाएंगे। उधर, इससे पहले गांव नूरपुर खुर्द और पीठखेड़ा में भी बुखार पीड़ितों को कैंप लगाकर दवाओं का वितरण किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें