फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: रोडवेज बस अड्डे के करीब कट बने तो रुकेंगी सभी बस

Thu, 09 Oct 2025 02:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। रोडवेज अड्डे पर सभी बसों के ठहराव के लिए दिल्ली हाईवे पर कट होना जरूरी है। एआरएम ने एनएचएआई को पत्र लिखकर कट बनवाए जाने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि अभी कट अड्डे से तीन किमी दूर मुरादाबाद दिशा में है। कहा कि कट को पास बनाया जाना चाहिए।
विज्ञापन

प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह जुलाई में विधायक राजीव तरारा के कार्यालय पर आए थे। इससे पहले मंत्री ने रोडवेज बस अड्डे का निरीक्षण किया था। विधायक ने परिवहन मंत्री से अड्डे के उच्चीकृत और सौंदर्यीकरण कराए जाने की मांग की थी। उन्होंने कहा था कि रोडवेज अड्डे पर बसाें का ठहराव न होने से यात्रियों को परेशानी होती है। परिवहन मंत्री ने परिवहन निगम के एआरएम को प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए थे। एआरएम ने दो महीने पूर्व प्रस्ताव बनाकर भेजा। अड्डे के सौंदर्यीकरण पर एक करोड़ रुपये आने का आंकलन किया। अब राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अफसरों के साथ ही लोक निर्माण विभाग को पत्र लिखकर रोडवेज बस स्टैंड के निकट कट बनाए जाने की मांग की है।



सबसे अहम माना जाता है हाईवे किनारे का स्टैंड
औद्योगिक नगरी हाईवे किनारे स्थित है। इसका रोडवेज बस स्टैंड भी हाईवे किनारे पर है। चौपला से संभल, हसनपुर, गवां, चंदौसी, बदायूं को लोग आते-जाते हैं। इसी तरह बिजनौर, चांदपुर, मंडी धनौरा, बछरायूं को भी लोग चौपला से गुजरते हैं। दिल्ली से मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ के लिए भी यही मार्ग है। इसके अलावा यहां पर औद्योगिक इकाइयों में देश के कोने-कोने के लोग काम करते हैं। जिनको अपने घर जाने के लिए रोडवेज बस नहीं मिलने के कारण ट्रेन या अन्य सहारा लेना पड़ता है। रोडवेज बस स्टैंड पर बसों का ठहराव होने लगे तो यात्रियों के सामने आ रही दिक्कत दूर हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें