फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: मोमबत्ती बुझाना भूलने से मेडिकल स्टोर में लगी आग

Mon, 20 Apr 2026 12:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
डिडौली। थानाक्षेत्र के वरखेड़ा राजपूत गांव में मेडिकल स्टोर में आग लग गई, जिससे लाखों रुपये की दवाइयां जलकर राख हो गईं।
विज्ञापन

गांव निवासी नरेंद्र सैनी वंशु मेडिकल के नाम से मेडिकल स्टोर संचालित करते हैं। शनिवार की रात दुकान में मोमबत्ती जलाया था जिसे बुझाना भूल गए और दुकान बंद कर पास स्थित अपने घर चले गए। कुछ समय बाद दुकान से धुआं उठता देख ग्रामीणों को संदेह हुआ। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही मेडिकल संचालक भी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से सबमर्सिबल चलाकर आग बुझाने का प्रयास किया गया और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। मेडिकल संचालक नरेंद्र सैनी के अनुसार इस आगजनी में करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें