अमरोहा। सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत रोडवेज पर जिला अस्पताल की ओर से एक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसमें प्रयागराज जाने वाले 140 चालकों का परीक्षण किया गया।
आगामी दिनों में रोडवेज बस स्टेंड से बसें प्रयागराज रवाना होंगी। यात्रियों की सुरक्षा के मददेनजर चालकों के परीक्षण के लिए शनिवार को चिकित्सा शिविर लगाया गया। इसमें एक चिकित्सक में आंशिक रूप से कलर ब्लाइंडनेस पाई गई। उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक मोहम्मद शफी ने बताया कि प्रयागराज के लिए बसे आगामी दिनों में रवाना होगी। इसी के मददेनजर चालकों का परीक्षण कराया गया है। चिकित्सक टीम में डाॅ. पीके सारस्वत, डॉ. अनिल कुमार गौतम, डॉ. अनिल कुमार शामिल रहे। इस दौरान एआरटीओ प्रशासन महेश शर्मा, वरिष्ठ लेखाकार नवीन गुप्ता, वरिष्ठ केंद्र प्रभारी सूर्यनाथ गौड़ आदि मौजूद रहे।