फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीट सप्लायरों को परेशान कर रही पुलिस, लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिले में कटरे के मीट की आपूर्ति बाधित हो गई है। मीट सप्लायरों ने पुलिस पर परेशान करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि इससे कारोबार प्रभावित हो रहा है। इसके चलते परिवार का भरण पोषण मुश्किल हो गया है। अभिहीत अधिकारी से कारोबार बंद होने से आर्थिक तंगी की दुहाई दी। उन्होंने बताया कि पांच कारोबारियों के पास जिले में कहीं भी गोश्त बेचने का लाइसेंस है।
विज्ञापन

जिले में पांच लोगों क ेपास मीट को स्लाटर हाउस से बिक्री करने का अधिकार है। इसमें नौगांवा सादात और हसनपुर में दो-दो और शहर में एक शामिल है। यह लोग अपने रेफ्रिजरेटर युक्त कवर्ड वाहन से गोश्त लेकर आते हैं। इसके अलावा जिले के विभिन्न इलाकों में 267 लोगों के पास लाइसेंस है। गुरुवार को जिले में विभिन्न इलाकों के रहने वाले गोश्त कारोबारी कलक्ट्रेट पहुंचें। इसमें शहर और आसपास के इलाकों के रहने वाले कारोबारी भी शामिल रहे। वह डीएम उमेश मिश्र से मुलाकात के लिए पहुंचे, लेकिन उनके नहीं होने पर खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग में आएं। अभिहित अधिकारी सुनील कुमार से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि स्लाटर हाउस से गोश्त लेकर आने जाने में पुलिस परेशान कर रही है। कई दिनों से गोश्त लेकर आ नहीं रहे हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस प्रतिबंधित गोश्त बेचने का दावा करता है। उन्होंने गोश्त कारोबारियों की बातों को सुना और कार्रवाई का आश्वासन दिया।
मीट कारोबारी आए थे। जिले में पांच लोगों के पास लाइसेंस हैं। वह कहीं भी गोश्त की बिक्री कर सकते हैं। इन लोगों ने पुलिस पर बिक्री नहीं करने देने की शिकायत की है। मामले से अफसरों को अवगत कराएंगे। - सुनील कुमार, अभिहीत अधिकारी, एफएसडीए
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें