फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजरौला के पास 50 हेक्टेयर में कॉलोनी बसाएगा एमडीए

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। एमडीए 50 हेक्टेयर जमीन में कॉलोनी बसाएगा। एमडीए बोर्ड की बैठक में मुहर लगने और आयुक्त से स्वीकृति मिलने के बाद यह कवायद शुरू की गई। एमडीए के मांग सर्वे में 300 लोगों ने आवास के लिए आवेदन किए। कॉलोनी के लिए 80 प्रतिशत किसानों ने जमीन देने के लिए अपनी सहमति दे दी। 20 प्रतिशत किसानों की जमीन के लिए एमडीए ने जिलाधिकारी के यहां प्रस्ताव भेजा है। कालोनी में शॉपिंग मॉल, स्वास्थ्य केंद्र, ग्रीन पार्क और स्कूल बनाया जाएगा। कालोनी बसाए जाने की जानकारी मिलने से 30 अवैध कालोनाइजर में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

गजरौला नगर से करीब तीन किमी दूर मुरादाबाद की दिशा में यकबगड़ी के सामने एमडीए द्वारा कॉलोनी बसाने के लिए एमडीए की बोर्ड की बैठक की गई। चार महीने पूर्व हुई बैठक में कॉलोनी बसाने पर मुहर लगने के बाद मंडलायुक्त से भी स्वीकृति मिल गई। जिसके बाद एमडीए ने मांग सर्वे कराया कि प्रस्तावित कॉलोनी में भूखंड खरीदने के लिए लोग इच्छुक हैं या नहीं। कॉलोनी बसाए जाने की जानकारी मिलने पर 300 लोगों ने भूखंड के लिए आवेदन कर दिया। इसके बाद एमडीए तैयार हो गया।
50 हेक्टेयर जमीन में कॉलोनी बसाने का निर्णय लिया। इसके बाद जहां पर कॉलोनी बसाने की तैयारी है, वहां के जमीन स्वामी किसानों से बात की। बताया कि कॉलोनी के लिए सर्किल रेट से चार गुना महंगी जमीन खरीदी जाएगी। कॉलोनी में जिन 130 किसानों की जमीन जाएगी, उनमें 80 प्रतिशत ने अपनी सहमति दे दी। बाकी 20 प्रतिशत किसानों की जमीन के लिए एमडीए ने जिलाधिकारी को प्रस्ताव भेजा है। एमडीए के जेई मनोज कुमार ने बताया कि कॉलोनी सभी सुविधाओं से लैस होगी। कॉलोनी में 60 वर्ग मीटर से लेकर 300 वर्ग मीटर के भूखंड होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलोनी में बसने वाले नागरिकों को ये सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी
औद्योगिक नगरी से दूर होने के कारण वातावरण स्वच्छ मिलेगा
एमडीए कॉलोनी की सड़क चौड़ी बनाई जाएंगी
नाली और सीवर लाइनों का उचित इंतजाम किया जाएगा
कॉलोनी में नागरिकों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए ग्रीन पार्क विकसित किए जाएंगे
कॉलोनी के बच्चों को पढ़ाई के लिए भटकना न पड़े, इसके लिए स्कूल बनाए जाएंगे
नागरिकों को खरीदारी की सुविधा मुहैया कराने के लिए शॉपिंग मॉल बनाया जाएगा
किसी व्यक्ति के बीमार हो जाने पर समय पर उपचार मिल सके, इसके लिए स्वास्थ्य केंद्र बनाया जाएगा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें