फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: मौलाना ने नकली सोने के सिक्के दिखाकर दंपती से 1.11 लाख ठगे

Wed, 12 Mar 2025 12:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। घर में चल रही परेशानी को दूर करने का झांसा देकर मौलाना ने दंपती को सोने के सिक्के दिखाए और 1.11 लाख रुपये हड़प लिए। दंपती ने घड़ा खोलकर देखा तो हकीकत सामने आई। रुपये ठगने के बाद मौलाना गायब हो गया। मामले में पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो पीड़ित दंपती ने एसपी से गुहार लगाई है।
विज्ञापन


मंडी धनौरा थानाक्षेत्र के जसौरा गांव में जगदीश सैनी का परिवार रहता है। छह जनवरी को जगदीश सैनी अपनी पत्नी लता सैनी के साथ कहीं जा रहे थे। इसी दौरान देवी मंदिर के पास एक मौलाना में उन्हें रोक लिया और घर चल रही परेशानी दूर करने का झांसा दिया। आरोपी ने कहा कि उसके पास विदेश से लाए गए 10 ग्राम सोने के सिक्के हैं, जिन्हें कम दाम पर दे देगा। सोने के सिक्कों से तुम मालामाल हो जाओगे।
आरोप है कि मौलाना नौ जनवरी को उनके घर पर आया और उसने मिट्टी का घड़ा व एक दो मीटर लंबा लाल गमछा मंगवाया। जिसके बाद मौलाना ने जगदीश सैनी और उनकी पत्नी लता सैनी को घर से बाहर भेज दिया। कुछ देर बाद मौलाना ने उन्हें बुलाकर सोने के सिक्कों से भरा घड़ा संदूक में रखने की बात कही। इस बीच मौलाना ने दंपती को झांसी में लेकर 1 लाख 11 हजार रुपये हड़प लिए। आरोप है कि मौलाना संदूक का ताला लगाकर चाबी अपने साथ ले गया। अगले दिन दंपती ने चाबी से ताला खोलने की कोशिश की तो नहीं खुला। दंपती ने ताले को काटकर संदूक खोला तो अचंभित रह गए। संदूक में रखे घड़े में मिट्टी और सोने के नकली सिक्के थे। दंपती ने मामले की शिकायत थाना पुलिस से की तो कोई सुनवाई नहीं हुई। सोमवार को पीड़ित दंपती पुलिस ऑफिस पहुंचा और एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें