फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक विवाह : एक-दूजे के हुए 191 जोड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत बृहस्पतिवार को 191 जोड़े हमेशा के लिए एक-दूजे के हो गए। एक ही पंडाल में एक तरफ मंत्रोच्चार की गूंज सुनाई दी तो दूसरी ओर मौलवी ने निकाह पढ़वाया। कार्यक्रम में 120 हिंदू व 71 मुस्लिम जोड़ों की शादी हुई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मिनी स्टेडियम में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत अमरोहा नगर पालिका, नौगांवा नगर पंचायत व अमरोहा ब्लॉक के 191 जोड़ों की शादी के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजन के लिए भव्य तैयारियां की गई थीं। जिला समाज कल्याण अधिकारी पंखुड़ी जैन ने बताया कि कार्यक्रम में नौगांवा के चार हिंदू व एक मुस्लिम, नगर पालिका अमरोहा के 23 हिंदू व 26 मुस्लिम तथा ब्लॉक अमरोहा के 93 हिंदू व 44 मुस्लिम जोड़ों की शादी कराई गई।
एमएलसी डॉ. हरि सिंह ढिल्लो ने नवविवाहित जोड़ों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार पुण्य का काम कर रही है। आज से आप लोग ग्रहस्थ जीवन में प्रवेश कर नया जीवन जीने जा रहे हैं। समर्पण भाव से एक दूसरे का साथ निभाना होगा। डीएम निधि गुप्ता वत्स ने कहा कि आज से आप वैवाहिक जीवन में प्रवेश कर रहे हैं। एक दूसरे का ध्यान रखते हुए प्रेम सौहार्द के साथ जीवनयापन कर रिश्तों को मजबूती के साथ निभाएं। माटी कला बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष ओपी गोला ने भी सभी को बधाई दी।
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन डीपीआरओ पारूल सिसोदिया ने किया। कार्यक्रम का आयोजन सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्रा के निर्देशन में आयोजित हुआ। नोडल के रूप में डीएफओ एसपी सिंह ने जिम्मेदारी निभाई।
कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष शशि जैन, एडीएम वित्त व राजस्व बृजेश त्रिपाठी, परियोजना निदेशक अमरेंद्र प्रताप सिंह, कृषि उपनिदेशक डॉ. रामप्रवेश, बीएसए डॉ. मोनिका, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी अलका चौधरी, सीवीओ डॉ. आभा दत्त समेत नवदंपतियों के परिजन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें