फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: हार्टअटैक से राजमिस्त्री की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। हार्ट अटैक से गांव सहेलिया में राजमिस्त्री अशोक सिंह (50) की मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों में शोक व्याप्त है। बिना किसी कानूनी कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
विज्ञापन

बताते हैं कि गांव सहेलिया राजमिस्त्री अशोक सिंह का परिवार रहता है। उनके बेटे अरूण कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात करीब नौ बजे खाना खाने के बाद पिता चारपाई पर आराम कर रहे थे। तभी उन्हें अचानक सीने में दर्द और सांस लेने में तकलीफ हुई। घबराए परिजन उन्हें आनन-फानन में पास के ही एक निजी चिकित्सक के पास ले गए। निजी चिकित्सक ने गंभीर स्थिति को देखते हुए मेरठ के लिए रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई। मृतक ने अपने पीछे दो बेटे और पत्नी को छोड़ा है। मौत की वजह हार्ट अटैक माना जा रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधीक्षक डा. ध्रुवेंद्र सिंह ने बताया कि हार्ट अटैक से मौत का कोई मरीज अस्पताल नहीं लाया गया। इसकी कोई जानकारी नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें