फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकाबपोश बदमाशों ने साइबर कैफे में लूट की कोशिश

विज्ञापन
Masked miscreants try to rob in cyber cafe - फोटो : DHANAURA
विज्ञापन
पुलिस की लापरवाही के चलते बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। बाइक सवार तीन हथियारबंद बदमाशों ने सुबह आठ बजे एक साइबर कैफे में लूट की वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया। कैफे संचालक के शोर मचाने पर बदमाश तमंचा लहराते हुए फरार हो गए। घटना की तस्वीरें कैफे के भीतर लगे कैमरे में कैद हो गईं।
विज्ञापन

थाना धनौरा के गांव के मुख्य चौराहे पर राजीव गुप्ता का बालाजी साइबर कैफे है। वह रुपये निकालने का काम भी करता है। रोजाना की तरह राजीव ने बृहस्पतिवार की सुबह आठ बजे अपना कैफे खोला था। कुछ देर बाद बाइक पर आए तीन नकाबपोश बदमाशों ने तमंचा दिखाकर संचालक राजीव गुप्ता के साथ लूट का प्रयास किया। राजीव गुप्ता के अचानक शोर मचाने पर पड़ोसियों ने उनको पकड़ने का प्रयास किया। बदमाश तमंचा दिखाकर मौके से फरार होने में कामयाब हो गए। दिन निकलते ही लूट की कोशिश की वारदात व बदमाशों के बुलंद हौसलों की वजह से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। संचालक राजीव गुप्ता ने बताया कि सूचना पर थाना धनौरा पुलिस आई थी। हालांकि अभी इस संबंध में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें