फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: नकाबपोश कार सवारों ने छात्रा के अपहरण का किया प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। कंप्यूटर कोचिंग कर लौट रही दसवीं की छात्रा का कार सवार नकाबपोश युवकों ने अपहरण करने का प्रयास किया। कार सवारों के खींचने पर वह सड़क पर गिर गई।
विज्ञापन

इस दौरान एक महिला के आने पर आरोपी भाग गए। छात्रा कॉलेज के प्रधानाचार्य व स्टाफ के साथ थाने में गई और पुलिस को तहरीर दी। उसने कॉलेज से निलंबित चल रहे प्रधानाचार्य पर छेड़खानी, अश्लील व्यवहार और जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए पिछले साल नवंबर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
छात्रा का आरोप है कि निलंबित प्रधानाचार्य द्वारा उस पर एफआईआर वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है। वह बीते सोमवार शाम 6 बजे कम्प्यूटर की कोचिंग कर वापस लौट रही थी। वह भानपुर फाटक मार्ग पर पहुंची थी।
विज्ञापन

उसका आरोप है कि कार में सवार दो नकाबपोश युवक आए। उन्हाेंने उसे रोक कर अपनी एफआईआर वापस लेेनेे का दबाव बनाया। उन्होंनेे उसके अपहरण का प्रयास करते हुए हाथ पकड़ कर खींच लिया। उसे जान से मारने की धमकी दी। उसने मंगलवार को कॉलेज के प्रधानाचार्य व स्टाफ के साथ थाने पहुंच तहरीर दी। इंस्पेक्टर मनोेज कुमार का कहना है कि यह सब कुछ निलंबित प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्रवाई के लिए है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें