दहेज की मांग को लेकर विवाहिता के साथ मारपीट की। पति ने तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया गया। मामले में पति समेत आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
नौगांवा सादात के मोहल्ला इस्लामनगर निवासी दिवंगत हाजी हबीबुल्लाह की बेटी रुखसाना की शादी नौ साल पहले बिजनौर जिले के अजदेव खानपुर निवासी वाजिद अली के साथ हुई थी। ससुराल वाले दहेज में कार और दस लाख रुपये की मांग कर विवाहिता को प्रताड़ित करने लगे। विवाहिता को जान से मारने की कोशिश की और मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया।
फिलहाल, वह मायके में रहती है। 16 दिसंबर 2024 को विवाहिता घर पर थी। तभी पति वाजिद अली परिजनों के साथ आया और दहेज की मांग दोहराई। विरोध करने पर पति ने तीन तलाक देकर रिश्ता तोड़ लिया। ग्रामीणों के जमा होने पर आरोपी भाग गए। मामले की शिकायत एसपी अमित कुमार आनंद सकी सीओ पंकज त्यागी ने बताया कि मामले में वाजिद अली, साबिर हुसैन, बतूला, जावेद हुसैन, रानी, सारिक हुसैन, शमा, शबनम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।