अमरोहा। ससुराल वालों ने विवाहिता को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। विरोध करने पर मारपीट की। बेटी पैदा होने के एक सप्ताह बाद ही विवाहिता को घर से निकाल दिया। मामले में विवाहिता की शिकायत पर ससुर समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
मुरादाबाद जनपद के डहरा उमरी कलां में दिनेश कुमार का परिवार रहता है। उनकी बेटी रश्मि की शादी वर्ष 2013 में नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के लकड़हैट निवासी लवलेश के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले रश्मि को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे थे। घर से निकलने की धमकी देते थे। शादी के एक साल बाद रश्मि ने बेटी को जन्म दिया। आरोप है कि बेटी के पैदा होने से नाराज ससुराल वालों ने रश्मि को मारपीट का घर से निकाल दिया। 6 सितंबर 2023 को बिरादरी के लोगों की पंचायत हुई। जिसमें ससुराल वालों ने रश्मि के परिजनों के साथ गाली-गलौज की। जान से मारने की धमकी दी। सीओ सतीश चंद पांडेय ने बताया कि मामले में ससुर आनंद स्वरूप, अखिलेश कुमार, राजकुमार, रूबी देवी व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। संवाद