फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: दहेज के लिए विवाहिता को घर से निकाला, चार पर मुकदमा

Thu, 27 Feb 2025 12:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
नौगांवा सादात। ससुराल वालों ने विवाहिता को दहेज के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर घर से निकाल दिया। मामले में पुलिस ने पति और सास-ससुर समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के मिठनपुर कलां में कमरुद्दीन का परिवार रहता है। उन्होंने अपनी बेटी बुसरा की शादी 24 अप्रैल 2018 को गजरौला थानाक्षेत्र के शाहपुर उर्फ शाहबपुर कलां निवासी जाबिर अली के साथ की थी।
आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए बुसरा को परेशान करने लगे। दहेज में दो लाख रुपये और मोटरसाइकिल की मांग करते हैं। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वालों ने बुसरा को घर से निकाल दिया। तभी से विवाहिता अपने मायके में पिता के घर रहती है। 20 अगस्त 2024 को विवाहिता अपने घर पर बैठी हुई थी। पति जाबिर अली, ससुर ताहिर हुसैन और सास सजरुन व आसिफ अली घर में घुस आए। दहेज की मांग दोहराई। विरोध करने पर मारपीट की। विवाहिता को जान से मारने की कोशिश की। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की तो कोई कार्रवाई नहीं हुई। लिहाजा, बुसरा ने न्यायालय की शरण ली। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में जाबिर अली, ताहिर हुसैन, आसिफ और साजरुन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें