फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: पति की पिटाई से आहत विवाहिता फंदे पर लटकी, पुलिस ने बचाया

Wed, 05 Feb 2025 02:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
नौगांवा सादात (अमरोहा)।
विज्ञापन

पति की पिटाई से आहत विवाहिता ने फंदे पर लटककर आत्महत्या करने की कोशिश की। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने महिला की जान बचाई। पुलिसकर्मियों ने महिला को फंदे से उतरकर अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल पहुंचे मायके वाले महिला को साथ ले गए। पुलिस आरोपी पति की तलाश में जुटी है।
नौगांवा सादात क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति शराब पीने का आदी है। आरोप है कि उक्त व्यक्ति नशे में पत्नी के साथ मारपीट करता रहता है। सोमवार रात भी आरोपी ने पत्नी के साथ मारपीट की और नशे में हंगामा किया। आरोपी के छोटे भाई ने डायल 112 पुलिस को सूचना दे दी। उधर, पति की मारपीट से परेशान महिला ने खुद को कमरे में बंद कर लिया और फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की।
विज्ञापन

डायल 112 पुलिस में तैनात हेड कांस्टेबल नवी हसन और चालक होमगार्ड रामेश्वर दयाल ने सूझबूझ का परिचय देते हुए कैमरे का दरवाजा तोड़ दिया और फंदे पर लटकी महिला को नीचे उतारा। इसके बाद महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, आरोपी पति मौका देखकर घर से भाग निकला। सूचना मिलते ही महिला के मायके वाले अस्पताल पहुंचे और प्राथमिक उपचार के बाद उसे अपने साथ ले गए।
विज्ञापन

सीओ पंकज त्यागी ने बताया कि डायल 112 पुलिस की सूझबूझ के चलते विवाहिता की जान बची है। पीआरबी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने साहस का परिचय दिया है। आरोपी पति की तलाश की जा रही है। मामले में विवाहिता या उसके मायके वालों की तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें