फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: विवाहिता ने लगाया फंदा, हंगामा, सास गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। घरेलू विवाद के चलते विवाहिता ने फंदे पर लटक कर जान दे दी। मौके पर पहुंचे मायके वालों ने जमकर हंगामा किया। ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया। मामले में पुलिस ने पति, देवर, सास समेत अन्य ससुराल वालों पर आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं, पुलिस ने सास को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राजो वाली गली निकट आइएम इंटर कॉलेज नई बस्ती निवासी कमाल हैदर का परिवार रहता है। उन्होंने अपनी बेटी कैफी फात्मा की शादी आठ साल पहले देहात थाना क्षेत्र स्थित कांशीराम काॅलोनी के रहने वाले खुशनूद अब्बास के साथ की थी। आरोप है कि कैफी फात्मा को उसके ससुराल वाले दहेज के लिए परेशान करते थे। जिससे तंग आकर बुधवार की दोपहर कैफी फात्मा ने घर के कमरे में फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली।
दोपहर में जब मोहल्ले के लोगों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने मायके वालों को सूचना दी। सूचना मिलते ही मायके वाले मौके पर पहुंच गए और हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि इस मामले में मृतका की मां की तहरीर पर पति खुशनूद अब्बास, सास शहनाज, देवर सलीम और अन्य ससुराल वालों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की एफआईआर दर्ज की गई है। सास शहनाज को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया है। पति और देवर की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें