फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: प्रेम विवाह करने के दो महीने बाद घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। ससुराल वालों ने प्रेम विवाह करने के दो महीने बाद ही विवाहिता को दहेज के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। विरोध करने पर मारपीट की और घर से निकाल दिया। मामले में पति समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

डिडौली कोतवाली क्षेत्र के कपासी गांव में दिवंगत राम अवतार सिंह का परिवार रहता है। उनकी बेटी सोनम ने दो महीने पहले सलारपुर माफी के रहने वाले आकाश के साथ प्रेम विवाह किया था। ये शादी दोनों परिवारों की आपसी सहमति से हुई थी। आरोप है कि शादी के दस दिन बाद ही ससुराल वाले सोनम को परेशान करने लगे। पति आकाश अपने साथ रखने से मना करता है। मंगलवार की दोपहर पति राकेश ने मारपीट की और गला दबा कर जान से मारने की कोशिश की। फिलहाल पीड़िता अपने मायके में रहती है।
विज्ञापन

सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में आकाश, सुरेश, राजरानी, राधिका, मीनाक्षी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें