फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: दहेज उत्पीड़न का मुकदमा वापस नहीं लेने पर विवाहिता को तीन तलाक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। दहेज उत्पीड़न का मुकदमा वापस नहीं लेने पर पति ने विवाहिता को तीन तलाक देकर रिश्ता तोड़ लिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति समेत दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

अमरोहा नगर के मोहल्ला सराय कोहना में रहने वाले माहिर की बेटी फात्मा माहिर की शादी मेरठ के घंटाघर पूर्वी महावीर नगर निवासी अनस परवेज के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। फात्मा माहिर ने अमरोहा महिला थाने में दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमे की सुनवाई के लिए 24 नवंबर की दोपहर फात्मा परवीन कचहरी गई थी। घर लौटते समय पति अनस परवेज और उसके मामा शफीक ने मुकदमा वापस लेने के लिए धमकाया। पीड़िता ने इसका विरोध किया तो अपने मामा शफीक के कहने पर पति अनस ने तीन तलाक दे दिया। सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि मामले में अनस परवेज और शफीक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें