फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: पंखे का तार जोड़ते समय करंट लगने से विवाहिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
डिडौली। घर में पंखे का तार जोड़ते समय विवाहिता आशिया (32) की करंट लगने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही मायके वाले मौके पर पहुंच गए। परिजनों में देर शाम बिना पुलिस कार्रवाई के शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया है।
विज्ञापन

मृतक आशिया डिडौली कोतवाली क्षेत्र के हुसैनपुर गांव के रहने वाले शकील अहमद की पत्नी थी। परिजनों के मुताबिक शकील अहमद की शादी 8 साल पहले संभल जिले के नखासा थाना क्षेत्र के मोहल्ला पक्का बाग खेड़ा निवासी महबूब हुसैन की बेटी आशिया के साथ हुई थी। आशिया पर दो बेटे और एक बेटी है। परिवार में सब कुछ ठीक चल रहा था। भीषण गर्मी के चलते आशिया मंगलवार की सुबह घर में पंखे का तार जोड़ रही थी। तभी अचानक बिजली का करंट लगने से उसकी मौत हो गई। थोड़ी देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। जानकारी मिलते ही मायके वाले भी पहुंच गए। सीओ सिटी अरुण कुमार घटना की जानकारी होने से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें