गजरौला। वन विभाग के सेवानिवृत्त दरोगा के घर ताला तोड़ कर दाखिल हुए चोर 50 हजार रुपये की नकदी सहित लाखों का माल समेट कर ले गए। दो दिन बाद उनके बेटा घर आया तो चोरी की जानकारी हुई। पुलिस को चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई है।
मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के गांव बसी मुश्तकम निवासी महावीर सिंह वन विभाग के सेवानिवृत्त दरोगा हैं। वह परिवार सहित नगर के अतरपुरा मोहल्ले में रहते हैं। बीते रविवार को घर के ताले लगाकर अपने गांव में गए थे। मंगलवार की सुबह उनका बेटा नरेंद्र गजरौला आया। उसने घर के ताले टूटे देख तो घर में चोरी की जानकारी हुई। सेफ में रखे 50 हजार रुपये नहीं पाए गए। सोने-चांदी के आभूषण भी नहीं थे। नरेंद्र ने थाना पुलिस को चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि चोरी की जानकारी मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।