फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी और बेटे को छोड़ कांस्टेबल पति ने कर लिया प्रेम विवाह

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। दहेज के लिए कांस्टेबल पति और अन्य ससुरालियों ने विवाहिता को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया। मारपीट कर उसे घर से बाहर निकाल दिया। पत्नी और बेटे को छोड़कर कांस्टेबल पति ने महिला सिपाही से प्रेम विवाह कर लिया। पीड़िता ने थाने में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की शादी वर्ष 2003 में पड़ोसी गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। युवक यूपी पुलिस में कांस्टेबल है। वर्तमान में उसकी तैनाती गोरखपुर जनपद में है। आरोप के मुताबिक शादी के बाद से ससुराल वालों ने विवाहिता को दहेज के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। इसे लेकर कई बार पंचायतें हुईं। बावजूद इसके ससुरालियों का रवैया नहीं सुधरा। वहीं कांस्टेबल सिपाही पति ने महिला कांस्टेबल से प्रेम विवाह कर लिया और उसी के साथ रहने लगा। एक बार पीड़िता ने दोनों को पकड़ा भी था। पीड़िता ने इसकी शिकायत कई वरिष्ठ अधिकारियों से की। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। ससुरालियों ने विवाहिता के साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता के एक बेटा है, जबकि एक बेटी को गोद ले रखा है। पीड़िता ने नौगांवा सादात थाने में शिकायत पत्र देकर कांस्टेबल पति सहित अन्य ससुरालियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें