फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहब.. मैं बालिग हूं मैंने प्रेमी के साथ शादी कर ली है

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। करीब एक माह पहले प्रेमी संग घर से चली गई युवती ससुरालियों के साथ थाने पहुंची। उसने पुलिस अधिकारियों से कहा कि ‘साहब मैं बालिग हूं, मैने प्रेमी संग शादी कर ली है। मुझे परेशान न किया जाए’। युवती ने बालिग होने और आर्य समाज मंदिर में शादी करने का प्रमाण पत्र भी दिखाया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने 27 अगस्त को कोतवाली में तहरीर देकर बताया था कि धनौरा क्षेत्र का एक युवक उसकी नाबालिग बेटी को बहला फुसलाकर ले गया है। पुलिस ने मामले में मंडी धनौरा क्षेत्र के गांव जटपुरा निवासी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए युगल की खोजबीन शुरू की थी, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। बुधवार की दोपहर को युवती अपने ससुरालियों के साथ थाने पहुंची। एसएसआई संजय कुमार से कहा साहब मैं बालिग हूं। मैंने अपनी मर्जी से प्रेमी के साथ आर्य समाज मंदिर में विवाह किया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि युवती ने बालिग होने के प्रमाण के रूप में मार्कशीट की प्रति व विवाह का प्रमाण पत्र सौंपा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें