फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: रक्षा बंधन के लिए राखियों से सज गए बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। रक्षाबंधन से पहले बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई है। इस बार बाजार में जय सिया राम, खाटूश्याम की आकर्षक राखियां बिक्री के लिए मौजूद हैं। कई महिलाएं और युवतियां दूरदराज क्षेत्रों में रहने वाले अपने भाइयों को डाक या कोरियर के माध्यम से राखियां भेज रही हैं। इसके लिए उन्होंने दुकानों में जाकर खरीदारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इस वर्ष 19 अगस्त को राखी का पावन त्योहार मनाया जाएगा। बाजार में जहां बच्चों के लिए कार्टून वाली राखी डोरेमोन, शिनचैन, छोटा भीम, पोकेमोन और बड़ों के लिए स्टोन वाली खूबसूरत राखियां मौजूद हैं। राखियों के दाम की बात करें तो बाजार में इस बार बाजार में इनकी कीमत 20 से लेकर 300 रुपये तक है। इनमें लाइट वाली राखी 20 से 150 रुपये, फैंसी धागों की राखी 10 से लेकर 50 रुपये, फैंसी राखी 10 से लेकर 120 रुपये, कड़ा राखी 60 से लेकर 170 रुपये, ब्रेसलेट राखी 30 से लेकर 110 रुपये जबकि अन्य प्रकार की राखियां भी उपलब्ध हैं। कोट बाजार, बड़ा बाजार, लकड़ा बाजार में दुकानें विभिन्न प्रकार की राखियों से सजी हैं। त्योहार पर दुकानदारों को अच्छे कारोबार की उम्मीद रहती है।
-
पतंग की डिमांड भी बढ़ी
रक्षाबंधन और जन्माष्टमी पर पतंगबाजी के लिए युवाओं ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। पूरे साल में इन दो खास दिनों पर पूरा शहर पतंगबाजी करने के लिए तैयार रहता है। इसमें बच्चों से लेकर हर आयु वर्ग के शौकीन शामिल होते हैं। पतंग की खरीदारी के लिए दुकानें सज गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें