फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: हर ओर देशभक्ति की बयार, तिरंगे से सजा बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। स्वतंत्रता दिवस को लेकर हर ओर देशभक्ति की बयार बह रही है। बाजार तिरंगे रंग में रंग चुका है। बच्चे-बड़े सभी बाजार में तिरंगा खरीदते हुए नजर आ रहे हैं। सरकारी कार्यालय, स्कूल, सामाजिक, व्यापारिक संगठन भी हर घर तिरंगा अभियान में सहयोग कर रहे हैं। जिसके चलते तिरंगे की मांग बढ़ गई है।
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस को लेकर बाजारों में तिरंगा झंडा, बैज, रिस्टबैंड, स्टीकर आदि दुकानों में सज गए हैं। प्रमुख स्थानों पर सड़क के किनारे दुकानें लगने लगी हैं। खरीदारी भी तेज हो गई है। खासतौर पर विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर बच्चों को हर दिन अभ्यास कराया जा रहा है। वहीं, छात्र-छात्राओं को आकर्षित करने के लिए तिरंगे की दुकानें सज गई हैं। शहर के आजाद रोड, कोट चौराहा, बड़ा बाजार, गुजरी बाजार, लकड़ा और बाजार बटवाल आदि स्थानों पर दुकानें भी सजी हैं।
दुकानदार जय सिंह ने बताया कि सबसे अधिक झंडा, रिस्टबैंड, कैप और बैज की बिक्री होती है। बाजार में 10 रुपये से लेकर सौ रुपये तक के झंडे हैं। इसमें तिरंगा बैलून बच्चों को सबसे अधिक लुभा रहा है। दुकानदार दानिश अली कहते हैं कि स्टीकर पांच रुपये से 50 रुपये तक, रिस्टबैंड 15 रुपये से 40 रुपये, बैज पांच रुपये से 15 रुपये तक का है। बाजार में तिरंगे के अलावा तिरंगे बिल्ले, रिबन, टी-शर्ट, हेयरबैंड, हैंडबैंड, की रिंग आदि चीजों की भी अच्छी मांग हैं। इन सभी चीजों पर तिरंगा बना हुआ है। बड़े झंडों की कीमत 150 से 700 रुपये तक है। इसी तरह कस्बा क्षेत्र की दुकानें भी तिरंगे से सजी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें