फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साप्ताहिक कोरोना कर्फ्यू के पहले दिन दुकानें बंद, सड़कों पर चहल-पहल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। साप्ताहिक बंदी के तहत शनिवार को कोरोना कर्फ्यू जारी रहा। सुबह से ही बाजारों में सन्नाटा छाया रहा। दो दिन साप्ताहिक बंदी के तहत पहले दिन शहर की सड़कों पर मिलाजुला असर देखने को मिला। बाजारों में दुकानें तो बंद रहीं, लेकिन मेडिकल स्टोर, पेट्रोल पंप खुले और फल-सब्जी के ठेले लगे होने से सड़कों पर चहल-पहल रही।
विज्ञापन

कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के लिए शासन ने दो दिवसीय कोरोना कर्फ्यू घोषित कर रखा है। सप्ताह में पांच दिन बाजार बंद रहता है। शनिवार को बाजार बटवाल, लकड़ा चौराहा, मुख्य कोट बाजार, बाजार गुजरी, बड़ा बाजार, मंडी चौब, कांठ रोड समेत तमाम बाजार की दुकानें बंद रहीं। इस दौरान आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों का आवागमन जारी रहा, जिसके चलते वाहन सड़क पर दिन भर चलते रहे। प्रमुख चौराहों पर पुलिस चौकी पर पुलिसकर्मी तो मुस्तैद थे, लेकिन कोविड-19 प्रोटोकाल का अनुपालन कराने के लिए कोई सख्ती नहीं दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें