फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगलवार को साप्ताहिक बंदी नहीं, खुलेंगी दुकाने.

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। दो दिवसीय लॉकडाउन के चलते मंगलवार को साप्ताहिक बंदी नहीं रहेगी। व्यापारियों के मिलने के बाद डीएम ने दुकान खोलने की हरी झंडी दे दी है। व्यापारियों ने शहर की अन्य समस्याओं के समाधान की भी मांग की। साथ ही बरसात से पहले शहर के नालों की सफाई कराने की मांग दोहराई।
विज्ञापन

सोमवार को व्यापारी सुरक्षा फोरम के जिलाध्यक्ष खत्री मनोज टंडन के नेतृत्व में तमाम व्यापारी कलक्ट्रेट पहुंचे। व्यापारियों ने नवागत जिलाधिकारी के जनपद आगमन की बधाई दी। साथ ही समस्याओं से संबंधित पांच सूत्री ज्ञापन सौंपा। मंगलवार को साप्ताहिक बंदी पर बाजार खोलने की मांग की। जिलाधिकारी ने शासन की गाइडलाइन के अनुसार ही मंगलवार को भी बाजार खोलने की अनुमति दे दी है। इसके अलावा कहा कि बरसात से पहले नालों की सफाई मुकम्मल की जाए। नालों पर अवैध निर्माण या अतिक्रमण को हटाया जाए। जल निकासी के लिए आवंटित धनराशि जो रुकी है उसको जारी कराया जाए। साथ ही कहा कि व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रत्येक माह उच्चाधिकारियों के साथ व्यापारियों की बैठक आयोजित की जाए। इस दौरान समीर खान, कमर नकवी, रमेश कलाल, राकेश वर्मा, रजा आदिल, नरेंद्र चौहान, शादाब फारूकी, शशि प्रकाश, मोनू यादव, नदीम, शहजाद खान, फहीम नबी सिद्दीकी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें