फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तनाव को कम करता है याेग : तरारा

Mon, 16 Jun 2025 02:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा।
विज्ञापन

15 से 21 जून तक चलने वाले अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह का रविवार को आगाज हो गया। इसकी शुरुआत धनौरा विधायक राजीव तरारा, डीएम निधि गुप्ता वत्स, सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्र ने गंगा घाम तिगरी में की। इस दौरान योगाभ्यास और हरित योग के अंतर्गत पौधरोपण भी किया गया।
विधायक राजीव तरारा ने कहा कि योग मानव जीवन के स्वास्थ्य के लिए बहुत ही आवश्यक है। योग तनाव को कम करता है। रोजाना योग की सभी विधाओं में योग कराएं और स्वयं भी करें। योग करने के पश्चात पौधरोपण भी करें। कहा नियमित योगाभ्यास मानसिक शांति पैदा करता है। पुराने तनाव से राहत देता है और मन को शांत करता है। ध्यान केंद्रित करता है और एकाग्रता को बढ़ाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम निधि गुप्ता ने कहा कि मानव जीवन के उत्तम स्वास्थ्य और शारीरिक विकास के लिए योग बहुत ही महत्वपूर्ण है। योग तनाव, चिंता व अवसाद को कम करने में मदद करता है। साथ ही मानसिक एकाग्रता और आत्म जागरूकता को भी बढ़ता है। योग तनाव कम करने से लेकर हृदय स्वास्थ्य में सुधार तक करता है। योग का अभ्यास नितीश भारद्वाज ने कराया। इस दौरान जिला विकास अधिकारी सरिता द्विवेदी, जिला पंचायत राज अधिकारी पारूल सिसौदिया, एडीएम एफआर ब्रजेश त्रिपाठी, एडीएम न्यायिक धीरेंद्र प्रताप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें