फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: नए साल पर कई परिवार की खुशियां दोगुनी, 42 बच्चों का हुआ जन्म

Thu, 02 Jan 2025 01:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। नए साल के पहले दिन 42 घरों में नन्हें मेहमान की आमद से खुशियां हो गई दोगुनी। इन परिवारों में नन्हें मेहमान की आमद हुई है। साल के पहले दिन जिले के सरकारी अस्पतालों में 42 बच्चों ने जन्म लिया। इसमें 24 बेटे और 18 बेटियां शामिल हैं। यह आंकड़े सरकारी अस्पतालों के हैं।
विज्ञापन

नया साल शुरू होते ही 31 दिसंबर की रात बारह बजे से सरकारी अस्पतालों में बच्चों की किलकारी गूंजने लगी। जिसमें 42 परिवारों को दोहरी खुशी मिली। वहीं माता-पिता बने लोगों के चेहरे भी खिले नजर आए। बुधवार को जिला अस्पताल में जोया की रहने वाली शीतल देवी ने बेटी को जन्म दिया। मोहल्ला छेबड़ा की रहने वाली राजबाला ने भी बेटी को जन्म दिया। रफातपुरा की रहने वाली कविता ने बेटा, डहरा घनश्याम की रहने वाली सविता ने बेटा, इकरार नगर की रहने वाली रेशमा ने बेटी को जन्म दिया। इसके अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमरोहा नगर में सैदपुर इम्मा की जरीना ने बेटे को जन्म दिया है। हसनपुर सीएचसी में 11 महिलाओं की डिलीवरी हुई। इसमें सात बेटों और चार बेटियों ने जन्म लिया है। रहरा सीएचसी में 16 महिलाओं के प्रसव हुए। जिसमें सात बेटों और नौ बेटियों की नए महमान के रूप में आमद हुई है।
बछरायूं सरकारी अस्पताल में एक बेटी और एक बेटे ने जन्म लिया है। नए साल के मौके पर जन्में बच्चों के परिजनों ने भी अपनी खुशी का इजहार किया। इस बार नए साल पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गजरौला पर सबसे ज्यादा प्रसव हुए हैं। जबकि, ढबारसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कोई प्रसव नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें