फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम के औचक निरीक्षण में कई गैरहाजिर पाए गए

विज्ञापन
विज्ञापन
उपजिलाधिकारी अरुण कुमार द्वारा मंगलवार की सुबह किए गए औचक निरीक्षण में कई सरकारी कार्यालयों में अधिकारी व कर्मचारी गैरहाजिर पाए गए। एसडीएम ने गैरहाजिर पाए गए अधिकारियों व कर्मचारियों की अनुपस्थिति लगाते हुए जिलाधिकारी को रिपोर्ट प्रेषित की है। हालांकि कुछ कर्मचारियों के स्पष्टीकरण से संतुष्ट होकर उनकी गैरहाजिरी निरस्त कर दी गई है।
विज्ञापन

एसडीएम अरुण कुमार ने साढ़े नौ बजे सरकारी अस्पताल का निरीक्षण किया। वहां एक कर्मचारी गैरहाजिर पाया गया जबकि चार कर्मचारी एसडीएम के निरीक्षण की जानकारी होने पर पहुचे। उपजिलाधिकारी ने देरी से आए सभी कर्मचारियों को जमकर हड़काया। नगर पालिका परिषद कार्यालय के निरीक्षण में दो कर्मचारी गैरहाजिर पाए गए जबकि एक देरी से आया। हालांकि गैरहाजिर कर्मचारियों के फील्ड वर्क से जाने का प्रमाण देने पर उनकी गैरहाजिरी निरस्त कर दी गई। उपखंड अधिकारी बिजली कार्यालय के निरीक्षण में एक कर्मचारी अनुपस्थित पाया गया। जबकि एक कर्मचारी मेडिकल लीव पर था। खंड विकास कार्यालय के निरीक्षण में पांच कर्मचारी गैरहाजिर पाए गए जबकि दो देरी से आए।
एसडीएम अरुण कुमार ने बताया कि गैरहाजिर कर्मचारियों की रिपोर्ट कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी को प्रेषित की जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि सरकारी सेवा में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें