फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: आंधी में टूटकर गिरे आम, बागवानों के अरमानों पर ब्रजपात

Fri, 23 May 2025 12:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। अच्छे उत्पादन की उम्मीद लगाए बैठे बागवानों की उम्मीदों पर बुधवार की शाम आई आंधी ने पानी फेर दिया। आंधी में कच्चे आम टूटकर पेड़ों से गिर गए। इसके बाद बागों में कच्चे आम के ढेर लग गए। छोटा होने की वजह से इन आमों को खरीदार भी नहीं मिल रहे हैं। आम कारोबारियों और किसानों को बाजार में औने पौने दाम में इसे बेचना पड़ा।
विज्ञापन

अमरोहा जिले में 12 हेक्टेयर जमीन में आम की बागवानी की जाती है। अमरोहा का आम जनपद के अलावा विदेशों में भेजा जाता है। ऑन डिमांड विदेशों को आम की सप्लाई की जाती है। इस बार आम की बंपर पैदावार की उम्मीद थी, लेकिन बार बार आंधी-बारिश ने आम की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया है।
बुधवार की शाम मौसम के बिगड़े मिजाज ने उत्पादकों को हैरत में डाल दिया। इसी तरह मौसम होता रहा तो आम का सही सलामत बाजार में पहुंचाया जाना मुश्किल होगा। फिलहाल, आंधी ने पेड़ों से काफी अमिया और छोटे आम गिरा दिए हैं। इससे किसानों को भारी नुकसान बताया जा रहा है।
विज्ञापन

आम कारोबारी राजकुमार ने बताया कि इस बार पेड़ों पर बोर अच्छा आया था। लेकिन, अचानक सभी झड़ गया। पेड़ों पर बहुत कम आम बचा है। लेकिन लगातार आंधी से आम को काफी नुकसान हो रहा है। बुधवार की रात भी कच्चा आम पेड़ों से झड़ गया। उनका कहना है कि अभी आम छोटा होने से आम का पाल नहीं लगाया जा सकता है। अभी अचार आदि में भी आम का प्रयोग नहीं हो पाएगा। क्योंकि, पेड़ से जमीन पर गिरने से यह आम खराब हो जाता है। जिला कृषि अधिकारी बबलू ने बताया इस समय आम के लिए आंधी बेहद नुकसान दायक है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें