फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: दीक्षा एप और यूट्यूब से पढ़ाई कर सकेंगे विद्यार्थी

Fri, 23 May 2025 12:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान विद्यार्थियों को पढ़ाई जारी रखने के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने घर बैठे अध्ययन की सुविधा उपलब्ध कराई है। विभाग की वेबसाइट पर हर विषय का पाठ्यक्रम मौजूद है। विद्यार्थी दीक्षा एप व यूट्यूब की सहायता से पढ़ाई कर सकेंगे।
विज्ञापन

गर्मियों की छुट्टी के दौरान भी बच्चों की शैक्षिक गतिविधियां प्रभावित न हों, इसके लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बच्चों को घर बैठे पढ़ाई की सुविधा उपलब्ध करा रहा है। इससे खेलकूद के बीच समय निकालकर बच्चे पढ़ाई की निरंतरता को बनाए रख सकते हैं। डीआईओएस वीपी सिंह ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद ने सभी विषयों की पुस्तकें अपनी वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी हैं।
इसके अतिरिक्त, परिषद द्वारा संचालित दीक्षा ऐप के माध्यम से छात्र ग्रीष्म अवकाश में भी ऑनलाइन शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर दीक्षा ऐप और यूट्यूब के लिंक दिए गए हैं, जिससे छात्र अपनी कक्षा और विषय चुनकर ऑनलाइन पढ़ाई कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि हालांकि छुट्टियों के दौरान भी बच्चों को घर पर करने के लिए गृह कार्य दिया जाता है। एप के माध्यम से बच्चे अपनी शंकाओं का समाधान भी कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें