फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरब देशों के साथ पहली बार भूटान भेजा जाएगा अमरोही लंगड़ा और चौसा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। आम के कद्रदानों में पड़ोसी मुल्क भूटान भी शामिल हो गया है। पहली बार भूटान के लोग लंगड़ा और चौसा आम का स्वाद चखेंगे। प्रदेश से 19 जुलाई को आम की खेप भेजी जाएगी। वहां पर दूतावास के जरिए आम की खेप जा रही है। पहले चरण में एक टन आम भेजना है। वहीं अरब मुल्कों में इस बार 75 टन आम भेजे जा चुके हैं।
विज्ञापन

आम की पैदावार को लेकर अमरोहा का नाम दुनिया के देशों में अग्रिम पंक्ति में शामिल हैं। आम निर्यातक नदीम सिद्दीकी ने बताया कि इस बार मौसम में बदलाव के चलते आम का उत्पादन प्रभावित हो गया है लेकिन औसतन उत्पादन सही है। विभिन्न देशों में आम के निर्यात हो रहे हैं पहली बार दक्षिण भारत के शहरों में आम की खेप भेजी गई है। हैदराबाद में 30 टन आम गया है, जिसमें लंगड़ा और दशहरी आम है। आम की क्वालिटी को लेकर लोगों ने सराहना की है। उन्होंने बताया कि मौसम के चलते आम की क्वालिटी में गिरावट आई है। दुबई, कतर, ओमान और बहरीन में कंटेनर से आम भेजा जाएगा। इसकी मांग की गई है। इसके लिए आम उत्पादकों से संपर्क में है। आम के बेहतर आकार और रंग को देखा जा रहा है। इसके अलावा वजन भी संतुलित रहेगा। इन आमों को प्रोसेसिंग के बाद पैक किया जाएगा। आमों की खेप दोबारा मध्य एशिया के देशों में भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें