फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम को अभी नहीं मिल रहा बाहरी खरीदरों का भाव

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर(अमरोहा)। आम की बागबानी बाहर जाने के लिए तैयार हो चुकी है। कारोबारी भी इसके लिए पूरी तरह से तैयार हैं, लेकिन परेशान करने वाली बात यह है कि बाहरी व्यापारियों ने अभी तक आम कारोबारियों से संपर्क नहीं साधा है। फोन पर ना भाव जाना है, ना आम खरीदने के लिए कोई रुचि दिखाई है। इसको लेकर आम की बागबानी करने वाले व्यापारी परेशान हैं। उन्हें चिंता है कि कहीं सब्जियों की तरह आम का भी हश्र ना हो जाए।
विज्ञापन

जिले में करीब 12 हजार हेक्टेयर भूमि पर आम के बाग हैं। पिछले साल 2.88 हजार मीट्रिक टन आम की पैदावार हुई थी। इस बार भी लगभग 2.88 हजार मीट्रिक टन आम की पैदावार होने की उम्मीद है। वैसे तो जिले के हर क्षेत्र में आम के बाग हैं, लेकिन जिले के कुल आम की पैदावार में पचास प्रतिशत की हिस्सेदारी हसनपुर क्षेत्र से होती है। जानकारों के मुताबिक जिले की कुल पैदावार में से करीब दो हजार मीट्रिक टन आम दूसरे राज्यों व विदेश में भेजा जाता है। खाड़ी देशों में अमरोहा आम खूब पसंद किया जाता है। आम बाहर जाने के लिए तैयार हो चुका है। लेकिन बाहरी व्यापारी आम की खरीद में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहे। एकाध व्यापारियों ने ही आम खरीद के लिए बाग मालिकों से बात की है। इसी को देखते हुए आम के बाग मालिकों को चिंता सता रही है कि जैसे लॉकडाउन में जिले में पैदा होने वाली सब्जियां बाहर नहीं जा सकीं। उन्हें औने के पौने दामों पर बेचने की मजबूरी बन गई। कहीं यही हाल आम का भी ना हो जाए।
क्या बोले आम कारोबारी
- हसनपुर से आम बंग्लादेश, नेपाल व बिहार जाता था। इन दिनों में आम के बहुत भेजने के बहुत सारे आर्डर मिल जाया करते थे, लेकिन इस बार अभी तक कोई आर्डर नहीं मिला है। किसी भी बाहरी व्यापारी ने आम खरीदने के लिए फोन पर भी संपर्क नहीं किया है। इससे लगता है कि आम के कारोबार में मुनाफा होना मुश्किल है।
विज्ञापन

-आम के बाग मालिक, यशपाल सिंह चौहान हसनपुर।
- लॉकडाउन बढ़ने की आशंका के चलते इस बार गैर प्रदेश के व्यापारी आम खरीदने के लिए संपर्क नहीं कर रहे। आम सप्ताहभर में पककर तैयार हो जाएगा। पिछले वर्ष इन दिनों में भारी मात्रा में आम बिहार, नेपाल, बंग्लादेश आदि देशों में भेजा जा चुका था।
विज्ञापन

-राम कुमार सैनी, आम कारोबारी हसनपुर।
पिछले वर्ष आम के दामों पर एक नजर
- दशहरी आम 32 से 33 रुपये प्रति किलो तक बेचा गया।
- दूसरे राज्यों व विदेश गए आम की कीमत
- लंगड़ा आम बाग से 22 से 28 रुपये प्रति किलो तक बेचा गया।
- दूसरे राज्यों या विदेश गए आम की कीमत
-लोकल में दशहरी आम की 22 किलो की पेटी 400 से 500 रुपये तक बेची गई।
-लोकल में लंगड़ा आम की 22 किलो की पेटी 250 से 300 रुपये तक बेची गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें