फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: रेडीमेड कपड़ों के स्टोर से मैनेजर ने 14 लाख गबन किए

Mon, 24 Nov 2025 02:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
डिडौली (अमरोहा)। बदायूं के एक मॉल में रेडीमेड कपड़ों के स्टोर पर मैनेजर की नौकरी करने वाले मुरादाबाद के युवक ने 14 लाख रुपये गबन कर लिए। इसके बाद नौकरी छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

कारोबारी ने अभियुक्त के परिजनों से समझौता करने की कोशिश की तो उन्होंने आठ लाख का गबन करना स्वीकार कर लिया। वहीं, आठ दिन पहले डिडौली में बुलाकर अभियुक्त के भाई ने कारोबारी के साथ मारपीट की। जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव हरियाना निवासी मोहम्मद कलीम का बदायूं के एक मॉल में रेडीमेड कपड़ों का स्टोर है। जिस पर मुरादाबाद के छजलैट थानाक्षेत्र के बेरमपुर गांव का रहने वाला पुनीत चौधरी मैनेजर के पद पर नौकरी करता था। आरोप है कि पुनीत ने अपनी नौकरी के दौरान 14 लाख रुपये का गबन कर लिया। इसकी जानकारी मोहम्मद कलीम को हुई तो मार्च 2025 में पुनीत नौकरी छोड़कर भाग गया।
फोन पर बातचीत के दौरान पुनीत चौधरी ने आठ लाख रुपये का गबन करने की बात स्वीकार कर ली जबकि कंपनी के ऑडिट में 14 लाख रुपये का गबन सामने आया है। इसके बाद पुनीत ने अपना मोबाइल नंबर बंद कर लिया। पुनीत के परिजनों से बात की तो उसके भाई सुमित चौधरी ने आठ लाख रुपये वापस करने के संबंध में स्टांप पेपर समझौता किया।
विज्ञापन

इसके बाद डेढ़ लाख रुपये वापस कर दिए गए। 15 नवंबर की दोपहर दो बजे पुनीत चौधरी के भाई सुमित ने कारोबारी मोहम्मद कलीम को रुपये देने के लिए एक ढाबे पर बुलाया और मारपीट की। जान से मारने की धमकी दी। सीओ सिटी अभिषेक यादव ने बताया कि मामले में सुमित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें