फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बच्चा न होने पर पति ने दिया तीन तलाक, ननदोई ने की दुष्कर्म करने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। दहेज की मांग को लेकर ससुराल वाले विवाहिता का प्रताड़ित करने लगे। बच्चा न होने पर ताने देने लगे। झोलाछाप ननदोई छेड़खानी करता है। आरोपी ने दुष्कर्म करने की भी कोशिश की। पति ने तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। मामले में पति व ननदोई और अन्य ससुराल वालों पर एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन

जोया के एक मोहल्ले में कारोबारी का परिवार रहता है। उन्होंने अपनी बेटी की शादी अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के कैलसा के रहने वाले युवक के साथ 24 अप्रैल 2024 को की थी। आरोप है कि विवाहिता को बच्चा पैदा नहीं हुआ तो ससुराल वाले प्रताड़ित करने लगे। साथ ही दहेज की मांग को लेकर मारपीट भी करने लगे।
आरोप है कि पति तीन तलाक देकर दूसरी शादी करने की धमकी देने लगा। विवाहिता ने इसकी शिकायत अपने झोलाछाप ननदोई से की तो उसने 21 सितंबर को समझौता करने के बहाने क्लीनिक पर बुलाया। आरोप है कि अकेला पाकर झोलाछाप ननदोई ने दुष्कर्म करने की कोशिश की। विवाहिता ने शिकायत अपने ससुराल वालों से की तो पति ने तीन तलाक देकर रिश्ता तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें