फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैंसा बुग्गी से टकरा कर युवक की मौत

Thu, 25 Jan 2018 01:43 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/बछरायूं। 
विज्ञापन
accident
विज्ञापन
दूध लेने जा रहे बाइक सवार युवक की भैंसा बुग्गी से टकरा कर मौत हो गई जबकि पीछे बैठा युवक घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए पुलिस ने भेज दिया है। बताया जा रहा है कि सादिक ने हेलमेट नहीं पहन रखी थी। 
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला बकाबाद निवासी शाकिर पुत्र यासीन (22) दूध का काम करता है। बुधवार सुबह वह बाइक से दूध लेने के लिए मूंढाखादर गांव जा रहा था। उसके साथ निकटवर्ती मोहल्ला शेखजादगान निवासी आमिर पुत्र अब्दुल हसन भी था। 
इसी दौरान सामने से एक बुग्गी आ रही थी। जैसे ही उनकी बाइक बुग्गी के पास पहुंची अचानक बुग्गी में लगा भैंसा बिदक गया, जिससे सादिक बाइक समेत बुग्गी से टकरा गया। हादसे में दोनों बुरी तरह घायल हो गए। 
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को धनौरा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, चिकित्सकों ने सादिक को मृत घोषित कर दिया। वहीं, आमिर को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यदि सादिक ने हेलमेट पहना होता तो शायद उसकी जान बच सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें