मंडी धनौरा। थाना क्षेत्र के एक गांव में 25 वर्षीय युवक गांव की 14 साल की किशोरी को भगा कर ले गया। पिता की ओर से आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने आरोपी युवक को पकड़ कर उसे कोर्ट में पेश किया है। किशोरी को बरामद कर मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।
बीते बुधवार को एक गांव निवासी युवक अपने ही पड़ोस में रहने वाली किशोरी को भगा कर ले गया। पिता ने इसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज करा दी। शाम होते युवक किशोरी को लेकर गांव वापस आ गया। किशोरी के परिजनों से सूचना मिलने पर पुलिस ने गांव पहुंच कर आरोपी युवक को अपनी गिरफ्त में ले लिया। पुलिस ने किशोरी को बुधवार की रात जिला अस्पताल में बन वन स्टॉप सेंटर में भर्ती करा दिया। बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपी युवक को अदालत में पेश किया। प्रभारी निरीक्षक अमरपाल सिंह ने बताया कि किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।