फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: सरकारी योजना का लाभ दिलाने के बहाने परिवार को ठगने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आदमपुर। थाना क्षेत्र के गांव दमगढ़ा के रहने वाले किसान को सरकारी योजना का लाभ देने का लालच देकर 57 हजार रुपये ठगने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से 45 हजार रुपए बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव दमगढ़ा निवासी सरदार सिंह ने पुलिस को बताया था कि ढबारसी गांव में भैंस का सौदा तय हुआ था। 22 अक्टूबर की सुबह वह अपनी पत्नी मंगिया और पुत्रवधू रामवती के साथ बैलगाड़ी से ढबारसी जा रहे थे। रास्ते में फतेहपुर अधैक गांव के पास एक बाइक सवार युवक मिला था। युवक ने गैस सिलेंडर योजना के तहत उनका नाम चयनित होने की बात की थी। इस दौरान आरोपी ने 57 हजार रुपये ठग लिए थे। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि थाना प्रभारी कुमरेश त्यागी और एसओजी सर्विलांस की टीम ने रास्तों के सीसीटीवी फुटेज की सहायता से जनपद संभल के थाना चौड़ा कंबो निवासी रिहान और मिन्जार को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से ठगी के 45 हजार रुपए, एक मोबाइल और एक बाइक बरामद की गई है। सीओ ने बताया कि आरोपी रिहान उर्फ मिन्जार बहुत शातिर किस्म का ठग/टप्पेबाज अपराधी है। जिसके विरुद्ध जनपद सम्भल, अलीगढ, बुलन्दशहर, दिल्ली, बिजनौर, अमरोहा आदि में चोरी, ठगी/टप्पेबाजी करने, धोखाधडी आदि से जुड़े 21 मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें