फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महात्मा गांधी की प्रतिमा का कायाकल्प कार्य पूरा, अनावरण जल्द : ईओ

Wed, 22 Oct 2025 01:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। नगर पालिका अध्यक्ष शशि जैन और ईओ डॉ. बृजेश कुमार ने पालिका की ओर से बनवाई जा रही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा व स्मारक का निरीक्षण किया। मौके पर मौजूद संबंधितों और कार्यदाई फर्म को जरूरी निर्देश दिए।
विज्ञापन


ईओ डॉ. बृजेश कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री के प्रदेश के नगरों के कायाकल्प कार्यक्रम के तहत और नगर विकास मंत्री के नगर सुशोभन कार्यक्रम की प्रेरणा से शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाए जाने के लिए विभिन्न पार्कों, चौक-चौराहों, मार्गो, स्थानों का कायाकल्प किया गया है। विभिन्न स्थानों पर सुंदर स्मारक, वाटर फॉल आदि बनवाए गए हैं। रेलवे स्टेशन के निकट स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा जो काफी पुरानी व क्षीर्ण अवस्था में थी।
पालिका द्वारा इसका कायाकल्प कराया जा रहा है। कार्यदाई संस्था ने इसका कार्य पूर्ण कर दिया है। पालिका अध्यक्ष शशि जैन के साथ उन्होंने महात्मा गांधी जी की प्रतिमा के कार्यों का निरीक्षण कर जरूरी निर्देश दिए। कहा कि शीघ्र ही महात्मा गांधी की प्रतिमा एवं स्मारक का अनावरण कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें