फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: जनसेवा केंद्र पर रुपये निकालने गए महंत से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। गांव अख्तियारपुर भूड़ में बड़ा उदासीन अखाड़े के महंत के साथ दूसरे समुदाय के युवकों ने मारपीट की। पुलिस ने इस संबंध में तीन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों पर इससे पहले गांव के बालाजी आश्रम पर का पत्थरबाजी का आरोप भी लगा था।
विज्ञापन

हरिद्वार के कनखल स्थित बड़ा उदासीन अखाड़े के महंत योगेश्वर कुछ दिनों से क्षेत्र के गांव अख्तियारपुर स्थित बालाजी आश्रम में आए हुए हैं। महंत योगेश्वर द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक वह शनिवार को गांव के एक जनसेवा केंद्र से रुपये निकालने गए थे। वहां गांव के ही नाजिम व उसके साथियों ने महंत के साथ मारपीट व जान से मारने की धमकी दी।
घटना की जानकारी महंत ने बालाजी आश्रम के महंत चंद्रकिरण को दी। घटना की जानकारी मिलने पर एक वर्ग के लोगों में रोष व्याप्त हो गया। एक अनुयायी ने महंत के साथ हुई घटना की जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। जानकारी होने पर पुलिस गांव पहुंच गई। पुलिस ने महंत से घटना की जानकारी ली। प्रभारी निरीक्षक अमरपाल सिंह ने बताया कि महंत की तहरीर पर नाजिम व दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बालाजी आश्रम के महंत चंद्रकिरण का आरोप है कि नाजिम ने पाूर्व में आश्रम पर कई दिन तक पत्थरबाजी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें