फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: तिगरी में महिला और दूसरे घाटों की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेंगे मजिस्ट्रेट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। तिगरी गंगा मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर महिला घाट की जिम्मेदारी बीडीओ धनौरा को मजिस्ट्रेट के रूप में सौंपी गई है। इसके अलावा दूसरे घाटों के लिए भी मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। घाट पर भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन

रविवार से तिगरी गंगा मेला शुरू हो रहा है। एसडीएम नौगावां सादात मनीष चौधरी को घाटों का नोडल मजिस्ट्रेट और मध्य गंगा नहर-चार के अभियंता सैय्यद अली किरमानी को गंगा घाट के लिए मजिस्ट्रेट बनाया है। जबकि धनौरा बीडीओ प्रतिभा अग्रवाल को महिला घाट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। डिप्टी कलक्टर अभिमन्यु को यातायात व्यवस्था का नोडल, डिप्टी कलक्टर रामानुज और क्षेत्रीय वन अधिकारी अवनीश कुमार को पार्किंग व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए मजिस्ट्रेट बनाया है। पांच सेक्टर मजिस्ट्रेट और पांच सहायक सेक्टर मजिस्ट्रेट रिजर्व में रखे जाएंगे। जिला आबकारी अधिकारी जितेंद्र कुमार अवैध शराब को लेकर चेकिंग चलाएंगे, जबकि प्रदर्शनी की जिम्मेदारी प्रभारी सीडीओ अम्बरीश कुमार की होगी।
मेले में आने वाले वीआईपी व्यवस्था के लिए तहसीलदार धनौरा मूसाराम, जनप्रतिनिधि और वीआईपी के लिए टेंट की व्यवस्था एडीपीआरओ, मनोरंजन व्यवस्था के लिए राजेश कुमार मौर्य उपायुक्त राज्य कर को मजिस्ट्रेट बनाया गया है। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। इसके लिए एक हेल्प डेस्क बनाई गई है। इसकी जिम्मेदारी जिला दिव्यांगजन अधिकारी शिखा शर्मा और संचार व्यवस्था के लिए नायब तहसीलदार अजीत कुमार को मजिस्ट्रेट बनाया गया है।
विज्ञापन

इसके साथ ही मेले में श्रद्धालुओं के मनोरंजन के लिए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। 20 नवंबर को मेले का शुभारंभ होगा। इसके बाद कार्तिक पूर्णिमा के मुख्य स्नान पर्व तक तिगरी में धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों की धूम रहेगी। एडीएम वित्त एवं राजस्व गरिमा सिंह ने बताया कि मेले का शुभारंभ बीस नवंबर को किया जाएगा। जिसमें सांसद, प्रभारी मंत्री,विधायक और अन्य जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें