अमरोहा। मदरसा शिक्षा परिषद के विभिन्न कक्षाओं के सालाना परीक्षा फॉर्म भरने की अवधि बढ़ा दी गई है। अब नौ फरवरी तक चालान जमा करने का मौका है। इसके अलावा ऑनलाइन फॉर्म 10 फरवरी तक भर सकते हैं। विद्यार्थी परीक्षा फॉर्म भरने से छूटे तो मदरसा संचालक जिम्मेदार होंगे।
अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नरेश यादव ने बताया कि सेकेंडरी (मुंशी/मौलवी), सीनियर सेकेंडरी (आलिम), कामिल और फाजिल की सालाना परीक्षा के लिए फॉर्म भरे जा रहे हैं। मदरसा संचालकों को निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं के फॉर्म को भरने में शीघ्रता करें। कहा कि मदरसा पोर्टल पर ऑनलाइन फॉर्म भरने में तेजी लाई जाए। ऑफलाइन फॉर्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि नौ फरवरी तक कोषागार में शुल्क जमा कर दें। इसके अलावा 10 फरवरी तक ऑनलाइन भर सकते हैं। उन्होंने कहा कि रजिस्ट्रार ने पहले यह अवधि 31 जनवरी तय की थी लेकिन परीक्षा फॉर्म भरने वालों की संख्या बढ़ नहीं सकी है। इसके चलते परीक्षा फॉर्म भरने के लिए दोबारा मौका मिला है।