फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस हजार का इनामी ‘गैंगस्टर’ गिरफ्तार, शस्त्र बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। वाहन चेकिंग के दौरान देहात थाना पुलिस ने दस हजार के इनामी गैंगस्टर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। वह वाहन चोर गिरोह का सक्रिय सदस्य है, जो पिछले एक साल से पता-ठिकाना बदलकर पुलिस को छका रहा था। फिलहाल पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

एसओ सुरेश गौतम ने बताया कि एसपी सुनीति के निर्देश में अपराध नियंत्रण के लिए अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। सोमवार को एएसपी अजय प्रताप सिंह के निर्देशन में पुलिस अंबरपुर चौराहे से सिरसा खुमारगांव मार्ग पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इस दौरान गैंगस्टर फुरकान निवासी गुरेठा रोड इस्लामनगर थाना पाकबड़ा को गिरफ्तार किया गया है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक तमंचा और दो कारतूस बरामद किए गए हैं। एसओ के मुताबिक फुरकान गैंगस्टर के मुकदमे में पिछले एक साल से वांछित चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था। बकौल एसओ गैंगस्टर फुराकन वाहन चोरी करने वाले गिरोह का सक्रिय सदस्य है। वह वाहन चोरी के मामले में कई बार जेल जा चुका है। जेल से छूटने के बाद अपना पता और ठिकाना बदल लेता है। उसकी गिरफ्तारी के लिए कई बार उसके निवास स्थान मोहल्ला चौधरी सरायथाना नखासा संभल में दबिश दी गई, लेकिन गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी। उसके अन्य साथियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें