फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: शतरंज में मान और नमन रहे अव्वल

Wed, 04 Jun 2025 02:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। भगवान शंकर के वंशज माहेश्वरी समाज ने अपने उत्पत्ति पर्व के त्रिदिवसीय कार्यक्रम के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया।
विज्ञापन

मंगलवार को जेएस हिंदू इंटर कॉलेज में त्रिदिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों के खेलकूद के साथ हुई। रेस सीनियर में वंश खटौड़ ने पहला, विवान लाखौटी ने दूसरा, सादी दौड़ सीनियर में माणिक काबरा पहले, देव बाहेती दूसरे, बोरा दौड़ में आन्या काबरा ने पहला, प्रियांशी खटौड़ ने दूसरा, धीमी गति की साइकिल रेस में जतिन बाहेती पहले, वंश खटौड़ दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

इनडोर खेल में कैरम जूनियर वर्ग में देव बाहेती पहले व आन्या काबरा दूसरे, कैरम सीनियर वर्ग में जतिन बाहेती पहले व पुष्कर झंवर दूसरे, शतरंज जूनियर वर्ग में मान बाहेती पहले व विवान लाखौटी दूसरे, शतरंज सीनियर वर्ग में नमन बिरला पहले व वृशांत मानधन्या दूसरे, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में नमन बिरला पहले व वृशांत मानधन्या दूसरे और कुर्सी दौड़ में आन्या काबरा पहले, मान बाहेती दूसरे स्थान रहे। इस दौरान संरक्षक दिवेश चंद्र बाहेती, अध्यक्ष संजीव धूत, महामंत्री राहुल लड्डा, कोषाध्यक्ष आलोक लड्डा, युवा मंच के अध्यक्ष रवि लड्डा, कुश काबरा, उत्कर्ष मूंदड़ा, विनय लाखौटी, वरुण माहेश्वरी, हर्ष माहेश्वरी, सचिन मालीवाल, दीपक काबरा माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें