फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: गले लगकर ट्रेन के आगे कूदे प्रेमी युगल, दोनों की मौत

Wed, 28 Feb 2024 03:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
कैलसा (अमरोहा)। पाकबड़ा क्षेत्र के गांव निवासी प्रेमी जोड़े ने मंगलवार सुबह गले लगने के बाद ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। प्रेमी 12वीं का छात्र था जबकि प्रेमिका नौवीं कक्षा में पढ़ती थी। दोनों अमरोहा देहात थाना क्षेत्र में अमरोहा-पाकबड़ा बॉर्डर पर गुवाहाटी ट्रेन के आगे कूदे थे। अमरोहा जनपद की पुलिस इसकी जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

पाकबड़ा थाना क्षेत्र के गांव में अनुसूचित जाति के दो ग्रामीणों के परिवार रहते हैं। एक ग्रामीण का 18 वर्षीय बेटा कक्षा 12 में पढ़ता था। जबकि दूसरे ग्रामीण की 16 वर्षीय बेटी नौवीं कक्षा की छात्रा थी। बताया जा रहा है कि मंगलवार की सुबह करीब सात बजे युवक और किशोरी घर से निकले थे। इसके बाद दोनों पैदल ही अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के चक्काली लेट रेलवे स्टेशन तक पहुंच गए। यहां से दोनों मुरादाबाद की तरफ अमरोहा-पाकबड़ा बॉर्डर पर पहुंच गए। इसी दौरान गुवाहाटी एक्सप्रेस ट्रेन आ गई। इसके बाद दोनों एक दूसरे के गले लगे। इसके बाद ट्रेन के आगे कूद गए। ट्रेन की चपेट में आकर दोनों के शव बुरी तरह क्षतविक्षत हो गए। युवक का सिर धड़ से अलग होकर दूर जा गिरा। थोड़ी देर में स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। सीओ अंजलि कटारिया ने भी घटनास्थल का मुआयना किया।
एएसपी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग का सामने आ रहा है। ट्रेन के चालक ने भी स्टेशन मास्टर को यही जानकारी दी थी कि युवक और युवती ने एक दूसरे को गले लगाकर ट्रेन के आगे छलांग लगा दी है। फिलहाल दोनों ने आत्महत्या क्यों की इसका पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन



000

एक ही कॉलेज में पढ़ते थे दोनों
हादसे की सूचना मिलते ही दोनों के परिजन घटना स्थल पर पहुंच गए। उसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वहां मौजूद परिजनों ने बताया कि अचानक दोनों ऐसा कदम क्यों उठाया, यह सभी सोचने को मजबूर हैं। बताया कि दोनों गांव के पास ही एक इंटर कॉलेज में पढ़ते थे।


000

किशोरी के तहेरे भाई की कल है शादी
किशोरी के परिजनों ने बताया कि उसके तहेरे भाई की कल यानी बृहस्पतिवार को शादी है। जबकि, बुधवार को सगाई का कार्यक्रम प्रस्तावित है। अचानक हुई घटना से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है। किशोरी की एक बहन और एक भाई है। युवक के परिवार में मां बाप के अलावा एक बड़ी बहन और बड़ा भाई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें