फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: वाहन ने पीछे से बाइक में टक्कर मारी, छात्र की मौत

Wed, 28 Feb 2024 03:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)। बाइक से घर जा रहे दो छात्रों को तेज रफ्तार वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने पर दोनों नीचे गिर गए। एक छात्र गौरव (20) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पीछे बैठा छात्र अनुज गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर भाग गया। पुलिस ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

थाना बछरायूं क्षेत्र के गांव रहमापुर निवासी गौरव वाईएमएस पीजी कॉलेज में बीएससी प्रथम वर्ष का छात्र था। वह मंगलवार की दोपहर बाद निकटवर्ती गांव फिरोजपुर बगद निवासी अनुज के साथ बाइक से गांव जा रहा था। दोनों नगर की एक लाइब्रेरी में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। तहसील के पास पीछे से आ रहे एक वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने पर दोनों बुरी तरह घायल होकर नीचे गिर गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने अनुज को निजी अस्पताल में भर्ती कराया जबकि गौरव को सरकारी अस्पताल लेकर आई। चिकित्सक ने उसको मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर परिजन भी मौके पर आ गए।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने बताया कि दुर्घटना करने वाले वाहन की सीसीटीवी की फुटेज से तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें