फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदीप नहीं जाकिर है वो: धर्म छिपाकर असम की युवती से शादी, 3 साल साथ रहा फिर दिया बड़ा धोखा, ऐसे खुली पोल

Wed, 01 Feb 2023 09:42 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

सीओ के मुताबिक पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी जाकिर के खिलाफ दुष्कर्म, उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3 और 5(1) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम के गुवाहाटी में नौकरी करने गए अमरोहा के युवक ने अपना धर्म छिपाकर हिंदू युवती से शादी कर ली। तीन साल तक उसे अपने साथ रखा और कुछ दिन पहले धोखा देकर अपने घर भाग आया। पीछा करते हुए युवती अमरोहा पहुंची तो हकीकत से पर्दा उठ गया।

विज्ञापन


पता चला कि खुद को संदीप बताने वाला युवक जाकिर है। पीड़िता ने मामले की शिकायत एसपी आदित्य लांग्हे से की। उनके निर्देश पर देहात पुलिस ने लव जिहाद का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि देहात थानाक्षेत्र के गांव नजरपुर खुर्द निवासी जाकिर तीन साल पहले नौकरी करने के लिए असम गया था। वह जनपद गुवाहाटी में स्क्रैप प्लेट बनाने का काम करता था। यहां जाकिर अपना धर्म छिपकर कर खुद को हिंदू धर्म से संदीप नाम बताता था।
विज्ञापन


इस दौरान उसने गुवाहाटी जनपद के एक गांव की रहने वाली हिंदू युवती को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और पटना में स्थित एक मंदिर में शादी कर ली। इसके बाद दोनों पति-पत्नी के रूप में रहने लगे। उनके तीन बच्चे भी हैं।

आरोपी जाकिर पहले से शादीशुदा था, इसलिए वह युवती को असम में छोड़ कर अपने घर भाग आया। लेकिन उसका पीछा करते हुए युवती भी अमरोहा पहुंच गई। यहां जब उसे ये पता चला कि संदीप मुस्लिम धर्म से ताल्लुक रखता है और उसका नाम जाकिर है और वह पहले से शादीशुदा भी है तो उसके होश उड़ गए। पीड़िता ने मामले की शिकायत एसपी आदित्य लांग्हे से की।

सीओ के मुताबिक पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी जाकिर के खिलाफ दुष्कर्म, उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3 और 5(1) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल युवती एक हिंदू परिवार के घर ठहरी हुई है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें