पांच हेड कांस्टेबल समेत 15 पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण
अमरोहा। एसपी आदित्य लांग्हे ने पांच हेड कांस्टेबल व एक कम्प्यूटर ऑपरेटर समेत 15 पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण किया।
मंगलवार को एसपी ने कानून व्यवस्था व जन सुरक्षा के मद्देनजर पुलिसकर्मियों के स्थानांतरण किए हैं। इनमें हसनपुर में तैनात रामचंद्र गंगवार को आदमपुर, मंडी धनौरा में तैनात जमशेद अली को हसनपुर, न्यायालय सुरक्षा में तैनात वरुण तोमर को थाना अमरोहा देहात, पुलिस लाइन में प्रतीक्षारत शम्मी खान को थाना गजरौला, अमरोहा नगर कोतवाली में तैनात आलोक शर्मा को थाना रहरा में नई तैनाती दी। इसके अलावा कांस्टेबल रणवीर सिंह व विक्रम को डिडौली कोतवाली से रजबपुर थाना, मोहम्मद गुलरेज को हसनपुर से आदमपुर, सुमित कुमार व निशांत चौधरी को रजबपुर से मंडी धनौरा, मनीष कुमार को आदमपुर से थाना डिडौली, नवीन कुमार को न्यायालय सुरक्षा से मंडी धनौरा, अखिल डांगी को न्यायालय सुरक्षा से सैदनगली, दीपक कुमार को न्यायालय सुरक्षा से हसनपुर, कम्प्यूटर ऑपरेटर एजाज हुसैन को आदमपुर से हसनपुर कोतवाली में तैनाती दी है।