फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी युगल मौत केस: पहले अपनी बेटी को मारूंगा फिर तुम्हारे बेटे को, युवक के परिजनों का ऑनर किलिंग का आरोप

Mon, 05 Feb 2024 01:33 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सैदनगली (अमरोहा)

सार

अमरोहा के सैदनगली में प्रेमी युगल के शव आम के पेड़ में लटके मिले। दोनों घर से गायब थे। युवक के परिजनों ने युवती के पिता पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
अमरोहा के सैदनगली में घटना के बाद मौके पर पुलिस और गांव के लोग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सैदनगली क्षेत्र के गांव सैदरा मिलक में प्रेमी और प्रेमिका के शव लटके हुए मिले। इसके बाद युवक के छोटे भाई ने किशोरी के परिजनों पर दोनों की हत्याकर शव पेड़ पर लटकाने का आरोप लगाया है। बताया कि युवती के पिता ने कहा था कि पहले अपनी बेटी को फिर तुम्हारे बेटे को मारूंगा। मृतक के भाई ने किशोरी के पिता, भाई समेत चार लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।

विज्ञापन


पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। बताते हैं कि 16 वर्षीय किशोरी और युवक के बीच प्रेम प्रसंग की चर्चा उनके मोहल्ले में आम हो चुकी थी। युवक का किशोरी के घर अक्सर आना जाना था। युवक किशोरी के साथ शादी करना चाहता था लेकिन किशोरी के परिजनों के विरोध की वजह से वह परेशान रहता था।

 

शुक्रवार की तड़के चार बजे दोनों घर से गायब हो गए थे। जबकि, रविवार की सुबह दोनों के शव गांव के नजदीक एक आम के बाग में पेड़ से लटके मिलने के बाद युवक के परिजनों में आक्रोश है। मृतक के छोटे भाई मिलन का कहना है कि शुक्रवार सुबह करीब चार बजे से भाई राजू घर से गायब था।

इसके बाद सुबह करीब आठ बजे किशोरी के पिता ने हमारे परिवारवालों को अपने घर बुलाकर शिकायत की थी कि तुम्हारा बेटा किशोरी को लेकर भाग गया है। दोनों को तलाश कर लो वरना अंजाम बुरा होगा। इसके दो घंटे बाद फिर किशोरी के पिता ने युवक के घर पहुंचकर दोनों को गोली से उड़ाने की धमकी दी थी।

कहा था कि पहले अपनी बेटी को मारूंगा फिर तुम्हारे बेटे को मारूंगा। बेटी ने कहीं का नहीं छोड़ा है। धमकी देने की वीडियो भी है। उसने किशोरी के पिता, भाई समेत चार लोगों पर दोनों की हत्या कर शव पेड़ पर लटकाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।

 

जमीन से 12 फीट ऊंचाई पर लटके मिले दोनों

सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव सैदरा मिलक में युवक व किशोरी के शव गांव से 300 मीटर की दूरी पर गांव निवासी बलुआ के खेत में जमीन से करीब 12 फीट की ऊंचाई पर आम के पेड़ से लटके मिले। दोनों के शव पेड़ की अलग-अलग डाल पर लटके मिले हैं। दोनों के गले में लगे फंदे एक ही रस्सी से बने हुए हैं।

 

 
 

आठ साल पहले युवक ने छोड़ दी थी पढ़ाई

थाना क्षेत्र के गांव सैदरा मिलक में युवक व किशोरी के शव फंदे पर लटके मिलने के बाद परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है। बताते हैं कि आठ साल पहले युवक ने पढ़ाई छोड़ दी थी। जिस समय पढ़ाई छोड़ी थी उस समय युवक ढबारसी के एक इंटर कॉलेज में कक्षा 8 में पढ़ता था। जबकि किशोरी ढबारसी के ही दूसरे विद्यालय में पढ़ती थी। युवक चार बहन भाइयों में तीसरे नंबर का था। जबकि किशोरी दो भाइयों की इकलौती बहन थी। एक भाई से बड़ी थी तो एक भाई से छोटी थी।

 

 
 
विज्ञापन

घटना के बाद किशोरी के घर के बाहर पुलिस तैनात

सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव सैदरा मिलक में हुई घटना के बाद पुलिस अलर्ट हो गई है। वहीं, मृतक युवक के परिजनों द्वारा किशोरी के परिजनों पर हत्या का आरोप लगाए जाने के बाद सुरक्षा की दृष्टि से किशोरी के घर के बाहर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें